President Message

ज्वाइन हैंड एक सामाजिक संस्था हैं। जो राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, संस्कृति एवं विधिक उद्देश्य हेतु कार्यरत है। संस्था की परिक्षेत्र वैसे तो सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश हैं किन्तु यह संस्था इलाहाबाद एवं उसके आसपास के परिक्षेत्र में विशष्ठतः कार्यरत होगी। यह संस्था संवैधानिक लक्ष्यों यथा समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं सरकार के लोकतंत्रात्मक स्वरूप को अक्षण्ण रखने नागरिको को सामाजिक आर्थिक राजनितिक, न्या दिलाने, विचार अभिवान्तित विश्वास, धर्म उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा एवं अवसर की सुलभता के लिए कार्य करती हैं।
यह संस्था विभिन्न प्रकार की सामाजिक, आर्थिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कुरितियों (बुराइयों) को दूर करने हेतु कार्यरत है. किन्तु देश की महिलाओं को सुशिच्छित करना और उनको आत्मनिर्भर बनान, उनको विभिन्न प्रकार की सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु प्रशिक्षित करना जैसे- दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, जनसंख्या शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण आदि हेतु कार्य करेगी।
संख्या को सर्वप्रमुख उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर समूल नष्ट करना है.
जिसके सन्दर्भ में यह संस्था इस रोग से पीड़ितों को पहचान करने, उनको रोग से मुक्ति दिलाने हेतु समस्त वैधानिक प्रयास करेगी साथ ही इस समस्या के सन्दर्भ में बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य करेगी।
सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति हेतु यह संस्था स्थानीय स्तर पर ग्रामीण परिक्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों में सम्पूर्ण प्रदेश में कार्य करेगी।
संस्था अपने प्रारम्भिक कार्य रूप में विद्यालयों प्राथमिक से लेकर इन्टर कालेज तक, उच्च शिक्षा संस्थानों यथा डिग्री कालेजों एवं विश्वविद्यालयों में सर्वाइकल कैंसर के रोकधाम के लिए कार्य करती है।
जिसके लिए संस्था सर्वाइकल कैंसर क्या है? यह किसे और किस उम्र में होता है? इसके कारण क्या है इसके निवारण के क्या उपाय हैं? क्या कुछ पूर्व सवाधानियाँ भी है? इसके लिए टीकाकरण आदि के सन्दर्भ में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रशिक्षित करने हेतु कार्यशाला, संगोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेगी।